Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 10 जनवरी 2017

१० जनवरी - विश्व हिन्दी दिवस - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |

आज १० जनवरी है ... आज विश्व हिन्दी दिवस है | विश्व हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं। 

विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 


भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी, 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी। उसके बाद से भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया था। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं।

 ब्लॉग बुलेटिन टीम की ओर से आप सभी हिन्दी ब्लॉगर मित्रों को विश्व हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | 

सादर आपका

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

विश्व हिन्दी दिवस और शब्द क्रमंचय संचय प्रयोग सब करते हैं समझते एक दो हैं

परिप्रेक्ष्य : विश्व हिंदी दिवस : राहुल राजेश

कर्म और आचरण में अक्सर फर्क होता है

प्रेम- विवाह से पहले या बाद......

रोओ रुदालियों अपना अपना रोना रोओ -----mangopeople

वो गुज़रा ज़माना याद आया...

और इक बरस बीता

ओरछा महामिलन का शानदार आगाज

निर्धन की क्या जाति बता दो -

भारतीय ब्लॉगरों और साहित्यकारों ने न्यूजीलैंड में फहराई हिन्दी की पताका

40 पार के बाद सुखमय वृद्धावस्था के लिए यह भी याद रखें...

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!

जय हिन्दी !!!

5 टिप्पणियाँ:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

विश्व हिन्दी दिवस की सभी को शुभकामनाएं । सुन्दर हिन्दी दिवस प्रस्तुति शिवम जी। आभार 'उलूक' के सूत्र 'विश्व हिन्दी दिवस और शब्द क्रमंचय संचय प्रयोग सब करते हैं समझते एक दो हैं' को आज की बुलेटिन में स्थान देने के लिये।

Sushil Bakliwal ने कहा…

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ... आभार इस विशेष प्रस्तुति के साथ मेरी ब्लॉग पोस्ट 40 पार के बाद... को भी स्थान देने के लिये. पुनः धन्यवाद सहित...

कविता रावत ने कहा…

सुन्दर बुलेटिन प्रस्तुति ...

anshumala ने कहा…

मेरा ब्लॉग बुलेटिन मे शामिल करने के लिए धन्यवाद |

मुकेश पाण्डेय चन्दन ने कहा…

आभार

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार