Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 18 जुलाई 2014

गाँधी + बोस = मंडेला - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |


दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की घृणित प्रथा के खात्मे के लिए चले निर्णायक आंदोलन के अगुवा नेल्सन मंडेला के जीवन में महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के रूप में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े अलग-अलग विचारधाराओं वाले दो पुरोधाओं की सोच का अनोखा संगम देखा जा सकता है।
मंडेला ने महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हुए जहां सरकार के विरुद्ध अवज्ञा आंदोलन शुरू किया वहीं भेदभाव की नीति से मुक्ति के लिए नेताजी बोस की तरह सरकार के खिलाफ युद्ध का सहारा भी लिया था। वह अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस [एएनसी] की सशस्त्र इकाई 'उमखोंतो वे सिजवे' के प्रमुख रहे और उन्हें देशद्रोह तथा अन्य आरोपों में करीब 17 साल जेल में गुजारने पड़े।
यह सम्भवत: गांधी जी की नीतियों का ही असर था कि मंडेला देश में रंगभेद की नीति के विरोध में खड़े हुए नई पीढ़ी के कार्यकताओं को एकजुट कर सके। महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन के रूप में की गई शुरुआत के वर्ष 1947 में भारत की आजादी के रूप में मंजिल तक पहुंचने से दक्षिण अफ्रीका में वांछित परिवर्तन की उम्मीद पैदा हुई। मंडेला को महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए उपनिवेश विरोधी आंदोलन को सम्पन्न करने वाला नेता भी कहा जाता है।
रंगभेद की नीति के खिलाफ नरम और गरम रवैया अपनाने वाले मंडेला पर हालांकि अहिंसा का ज्यादा गहरा असर था और उन्होंने बाद में माना था कि रंगभेद के खिलाफ उनकी पार्टी द्वारा हिंसा का रास्ता अपनाया जाना कई मायनों में गलत था।
मंडेला से जुडे तथ्यों से पता चलता है कि रंगभेद नीति के प्रतीक स्थलों को बम से उड़ाकर विरोध दर्ज कराने का मकसद किसी की जान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं था। मंडेला की नजर में युद्ध किसी बात का विरोध करने का आखिरी रास्ता है।
18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका के ट्रांस्की में जन्मे नेल्सन मंडेला ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और प्रेरणादाई व्यक्तित्व के बलबूते रंगभेद की नीति को खत्म करने के बाद देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया।
मंडेला के जीवन से जुड़े दस्तावेजों पर नजर डालने से पता चलता है कि वह अपने परिवार में स्कूल जाने वाले पहले शख्स थे और उनकी शिक्षिका दिनगाना गावे ने उन्हें 'नेल्सन' नाम दिया था। मंडेला मेधावी छात्र थे लेकिन राजनीति में सक्रियता से उनकी शिक्षा पर असर पड़ा था। फोर्ट हेयर यूनीवर्सिटी में अध्ययन के दौरान विश्वविद्यालय की नीतियों के खिलाफ छात्रसंघ की मुहिम में शामिल होने की वजह से उन्हें यूनीवर्सिटी से निकाल दिया गया था।
देश में रंगभेद नीति की समर्थक नेशनल पार्टी की वर्ष 1948 में जीत के बाद मंडेला राजनीति के मैदान में आ गए। मंडेला ने वर्ष 1952 में एएनसी के अवज्ञा आंदोलन की अगुवाई की।
मंडेला ने महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर देश के अश्वेत लोगों में नई चेतना पैदा की, वहीं दासता के प्रतीक स्थलों तथा सरकारी भवनों पर हमले के अभियान की भी अगुवाई की। उन्हें देश में हिंसा फैलाने तथा कई अन्य गम्भीर आरोपों में पांच अगस्त 1962 को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर मुकदमा चला और 12 जून 1964 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। मंडेला को रॉबेन द्वीप पर बनी जेल में रखा गया। आजीवन कारावास की सजा मिलने के बावजूद मंडेला का रंगभेद नीति के खिलाफ आंदोलन का जुनून कम नहीं हुआ। उन्होंने जेल में बंद अश्वेत लोगों को लामबंद करना शुरू किया। उनकी इस कोशिश की वजह से इस जेल को 'मंडेला यूनीवर्सिटी' कहा जाने लगा।
फरवरी 1985 में तत्कालीन राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा ने मंडेला को आंदोलन का रास्ता छोड़ने की कीमत पर रिहाई की पेशकश की जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर मंडेला को मुक्त करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने पर मंडेला को 11 फरवरी 1990 को रिहा कर दिया गया। उन्हें वर्ष 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 27 अप्रैल 1994 को देश में पहली बार श्वेत और अश्वेत लोगों की भागीदारी वाले चुनाव में एएनसी की जोरदार जीत के बाद मंडेला ने 10 मई 1994 को दक्षिण अफ्रीका का पहला अश्वेत राष्ट्रपति बनने की उपलब्धि हासिल कर ली। 
पूरी ब्लॉग बुलेटिन टीम और हिन्दी ब्लॉग जगत की ओर से ९६ वीं जयंती पर नेल्सन मंडेला जी को शत शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि !
 
सादर आपका 
 
================================

ऊमीद के धागों में वो बाँध गया साँसें (गज़ल) – पद्म सिंह

मन ही मन २

‘‘वेद प्रताप वैदिक’’ की ‘‘हाफिज सईद’’ से हुई मुलाकात से उत्पन्न यक्ष प्रश्न ?

मेहरबाँ कैसे कैसे

ओरछा-राम राजा मन्दिर व चतुर्भुज मन्दिर

फैलसूफियाँ नहीं तो ना सही

मन भटका

ऑरेगॉन गुफ़ाएँ

दो-नम्बरी बनने की दौड़ !

27 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होंगे 28 हिंदी सेवी

छौंक, तड़का या बघार का वैज्ञानिक आधार है

मोदी सरकार विवादित मुद्दों पर रक्षात्मक क्यों !!

‘मुकुटधारी बहुरुपिया’....लेकिन है बड़े काम का

तुलसी और सूर

नशीली दवाओं का मकड़जाल! 

================================
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!

8 टिप्पणियाँ:

Parmeshwari Choudhary ने कहा…

बढ़िया बुलेटिन।ऑरेगॉन गुफ़ाएँ शामिल करने के लिए बहुत धन्यवाद। अब पोस्ट्स की ओर ...:)

मीनाक्षी ने कहा…

हमेशा की तरह इस बार भी नए और रोचक लिंक्स ब्लॉग बुलेटिन में..भटके मन को यहाँ शामिल करने का आभार...पढ़ने के लिए बहुत कुछ् है जिसे धीरे धीरे पढ़कर आनन्द लेना होगा... शुक्रिया

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

नेलसन मंडेला को समर्पित सुंदर प्रस्तुति शिवम जी ।

Dr. Zakir Ali Rajnish ने कहा…

शिवम भाई, नेल्‍सन मंडेला के बहाने आपने सार्थक चर्चा चलाई। आभार।

शिवम् मिश्रा ने कहा…

आप सब का बहुत बहुत आभार |

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

शिवम जी, आभार।

Anita ने कहा…

नेल्सन मंडेला पर प्रेरणादायक जानकारी..ब्लॉग बुलेटिन में स्थान देने के लिए बहुत बहुत आभार...

संतोष त्रिवेदी ने कहा…

मंडेला की सही पहचान की।
आभार शिवम भाई।

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार