Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

एल्जाइमर्स डिमेंशिया और ब्लॉग बुलेटिन

एल्जाइमर्स डिमेंशिया अधेड़ावस्था व बुजुर्गावस्था में होने वाला एक ऐसा रोग है, जिसमें रोगी की स्मरण शक्ति गंभीर रूप से कमजोर हो जाती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे यह रोग भी बढ़ता जाता है। याददाश्त क्षीण होने के अलावा रोगी की सूझबूझ, भाषा, व्यवहार और उसके व्यक्तित्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
 [लक्षण] 
* जरूरत का सामान जैसे चाभी, बटुआ या कपड़े इधर-उधर रखकर भूल जाना।
* लोगों के नाम, पता या नंबर भूल जाना।
* रोग की चरम अवस्था में रोगी खाना खाने के बाद भी भूल जाता है कि उसने खाना खाया है या नहीं। कई बार इस रोग से पीड़ित व्यक्ति अपने ही घर के सामने भटकते रहते हैं, लेकिन वे घर नहीं ढूंढ़ पाते।
 [दैनिक कार्यो को करने में असमर्थता] 
* दैनिक कार्य जैसे खाना बनाना, रिमोट या मोबाइल जैसे घरेलू उपकरणों को चलाने में असमर्थता महसूस करना।
* बैंक के कार्य जैसे पैसे निकालने या जमा करने में गलतियां होना।
* गंभीर रूप से ग्रस्त रोगी नित्य क्रिया के कार्य जैसे- कमीज का बटन लगाना या नाड़ा भी नहीं बांध पाते है।
 [व्यवहार व व्यक्तित्व में परिवर्तन आना] 
* अत्यधिक चिड़चिड़ापन, वेवजह शक करना, अचानक रोने लगना या बेचैनी महसूस करना।
* एक ही काम को अनेक बार करना या एक ही बात को बार-बार पूछते रहना।
 [भाषा व बातचीत प्रभावित होना] 
बात करते समय रोगी को सही शब्द, विषय व नाम ध्यान में नहीं रहते। ऐसे में रोगी की भाषा अत्यंत अटपटी व अधूरी लगती है।
 

[इलाज] 
कुछ दवाएं उपलब्ध है, जिनके सेवन से ऐसे रोगियों की याददाश्त और उनकी सूझ-बूझ में सुधार होता है। इन दवाओं को जितना जल्दी शुरू करे उतना ही फायदेमंद होता है क्योंकि ये दवाइयां रोग को आगे बढ़ने से रोकती है। अक्सर परिजन इस रोग के लक्षणों को वृद्धावस्था की स्वाभाविक खामियां मानकर इलाज नहीं करवाते। इस कारण रोग असाध्य हो जाता है।
दवाओं से अधिक कई बार रोगियों और उनके परिजनों को काउंसलिंग की आवश्यकता होती है। काउंसलिंग के तहत रोगी के अलावा उसके परिजनों को मरीज के लक्षणों की सही पहचान कर उनसे निपटने की सटीक व्यावहारिक विधियां बतायी जाती हैं। 
- डॉ. उन्नति कुमार 


अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर …. 











तब तक  शुभ रात्रि। कल फिर मिलेंगे।। 

11 टिप्पणियाँ:

Gyan Darpan ने कहा…

शानदार लिंक्स

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

सुंदर सूत्र संकलन !

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

बहुत सुन्दर सूत्रों का संकलन

पूरण खण्डेलवाल ने कहा…

सुन्दर सूत्रों का संकलन !!
आभार !!

Unknown ने कहा…

बहुत ही सुन्दर लिंक्स! मेरी रचना ओ स्थान देने के लिए आपका अर्दिक आभार!

Unknown ने कहा…

बहुत ही सुन्दर लिंक्स, मेरी रचना को स्थान देने के लिए आपका आभार।

Tamasha-E-Zindagi ने कहा…

लाजवाब बुलेटिन | बहुत खूब लिनक्स | मेरी कविता चुनने के लिए शुक्रिया | जय हो

Darshan jangra ने कहा…

बहुत सुन्दर लिंक्स, आभार

Batangad ने कहा…

अच्छा प्रयास

अभिमन्‍यु भारद्वाज ने कहा…

बहुत बहुत आभार

शिवम् मिश्रा ने कहा…

बहुत उम्दा जानकारी दी हर्ष ... बढ़िया बुलेटिन के लिए आभार !

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार