Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2014

विशेष बुलेटिन - भारत कोकिला से हिन्दी ब्लॉग कोकिला तक

सभी ब्लॉगर मित्रों को सादर नमस्कार।।


सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, सन 1879 ई. को हैदराबाद में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. अघोरनाथ चट्टोपाध्याय के यहाँ हुआ था। इनकी माता का नाम वरदासुन्दरी था। सरोजिनी जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की थी। 12 वर्ष की अवस्था में ही सरोजिनी ने मद्रास यूनिवर्सिटी से मैट्रिक उत्तीर्ण किया था। सन 1895 ई. में वह विदेश गई और लंदन के किंग्स कॉलेज व कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सरोजिनी जी ने 3 वर्ष तक शिक्षा प्राप्त की। श्रीमती सरोजिनी नायडू 1913 में पहली बार राजनीतिक मंच पर आई। 1918 ई. में सरोजिनी नायडू की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई। 1925 के कांग्रेस के 48वें अधिवेशन में कानपुर में वह प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष चुनी गई।1926 म वह दूसरी बार पुन : अध्यक्ष निर्वाचित हुई। गांधी जी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में स्वतन्त्रता आन्दोलन की गतिविधियों को सक्रिय रूप में चलाया। 8 अगस्त, 1942 को वह गिरफ्तार कर ली गई तथा आगा खाँ महल में कारावास में अन्य प्रमुख नेताओं के साथ नज़रबन्द हुई। 1948 में वह उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल बनी। राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपनी प्रशासनिक योग्यता का अभूतपूर्व परिचय दिया। 2 मार्च, 1949 ई. को श्रीमती सरोजिनी नायडू जी का देहावसान हो गया। उन्हें भारत कोकिला की उपाधि से विभूषित किया गया।

आज सरोजिनी नायडू जी के 135वें जन्म दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


आज सरोजिनी नायडू जी के 135वें जन्म दिवस पर पूरा हिंदी ब्लॉगजगत और हमारी ब्लॉग बुलेटिन टीम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।   


आज हिन्दी ब्लॉगजगत की "कोकिला" आदरणीया रश्मि प्रभा जी का भी जन्मदिन है। लगभग दर्जन भर हिन्दी चिट्ठों को समृद्ध करने वाली हमारी कोकिला रश्मि जी ने अपनी उपस्थिति से ब्लॉगजगत को काफी प्रतिष्ठा दिलाई है। अपनी प्यारी - प्यारी कविताओं और अभिव्यक्ति से उन्होंने हम जैसे कई चिट्ठाकारों और पाठकों को बांधे रखा है। आप हमेशा ऐसे ही खिलखिलाते रहे और अपनी लेखनी से हमेशा हम सबको बांधे रखे। 



आज मैं अपनी, ब्लॉग बुलेटिन टीम और पूरे हिन्दी ब्लॉगजगत की तरफ से आदरणीय रश्मि प्रभा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएँ देता हूँ। :-)



सादर,,,
हर्षवर्धन श्रीवास्तव


अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर ……














हमने तो बधाई दे दी, अब आपकी बारी है जल्दी - जल्दी अपने शुभकामनाएँ सन्देश भेजिए। सादर।।
कल फिर मिलेंगे, शुभरात्रि।।

16 टिप्पणियाँ:

Amit Kumar Nema ने कहा…

मेरे ब्लॉग पर प्रकाशित कविता "आकुल वसंत" को आज के भारत कोकिला को समर्पित ब्लॉग-बुलेटिन में स्थान देकर आपने मुझे कृतार्थ क्र दिया | हर्षवर्धन जी || हार्दिक धन्यवाद , आभार

Arun sathi ने कहा…

आपका बहुत आभार ......सुन्दर संकलन....

चला बिहारी ब्लॉगर बनने ने कहा…

बुलबुल-ए-हिन्द सरोजिनी नायडू और अंवार-ए-ब्लॉग रश्मि दीदी को जन्मदिवस की बधाइयाँ! परमात्मा रश्मि दी को स्वास्थ्य और आरोग्य प्रदान करे!!

Rajeev Kumar Jha ने कहा…

बहुत सुंदर बुलेटिन.
'देहात' से मेरे पोस्ट 'फूलों के रंग से' को शामिल करने के लिए आभार.
सरोजिनी नायडू जी के 135वें जन्म दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि.
आ. रश्मिप्रभा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ !!

Sadhana Vaid ने कहा…

पठनीय सूत्रों के साथ सार्थक बुलेटिन ! भारत कोकिला सरोजिनी नायडू को वंदन के साथ हमारी प्रिय ब्लॉग कोकिला रश्मिप्रभा जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयाँ व अनंत शुभकामनायें !

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

भारत कोकिला और रश्मिप्रभाजी को जन्मदिन की शुभकामनायें, सुन्दर व पठनीय सूत्र।

ओंकारनाथ मिश्र ने कहा…

रश्मि प्रभा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें. 'कौन कहे' को शामिल करने के लिए धन्यवाद.

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

हम सबकी कोकिला रश्मि दी व भारत कोकिला सरोजिनी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनायें .........नमन !!

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

रश्मि प्रभा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें | बहुत सुंदर बुलेटिन ।

शिवनाथ कुमार ने कहा…

सुन्दर बुलेटिन
सुन्दर व पठनीय सूत्र
आभार !

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

सुंदर सूत्र ।भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी एवं रश्मि प्रभा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें |

लाजबाब,बेहतरीन प्रस्तुति...!
RECENT POST -: पिता

Parmeshwari Choudhary ने कहा…

रश्मि प्रभा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें | सुंदर बुलेटिन ।

शिवम् मिश्रा ने कहा…

कल रश्मि दीदी का जन्मदिन था ... काफी मित्रों ने उन्हें अपनी शुभकामनायें दी और आगे भी देंगे ... पर होता सकता है दीदी फिलहाल आपको जवाब न दें पाएँ ... कारण यह कि परसो रात को ही उनको अस्पताल से छुट्टी मिली है ... मेरी कल बात हुई थी वो पहले से ठीक है पर कमजोरी बहुत है और डाक्टर ने आराम करने को कहा है| मैंने उनको बता दिया था कि आप सब उनको उन के इस खास दिन याद कर रहे है | उन्होने आप सब को धन्यवाद कहने को बोला है |

एक बार फिर हम सब की ओर से दीदी को जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें |

शिवम् मिश्रा ने कहा…

भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी को शत शत नमन |

इस बेहद उम्दा बुलेटिन के लिए आपका बहुत बहुत आभार हर्ष |

Archana Chaoji ने कहा…

देर से पर दीदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं ......कभी मौका मिला तो मिलूंगी जरूर दीदी से

रश्मि शर्मा ने कहा…

हम सबकी रश्मि दी व भारत कोकिला सरोजिनी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनायें .........नमन ! मेरी रचना शामि‍ल करने के लि‍ए आपका आभार...

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार