Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

बुधवार, 2 नवंबर 2016

व्हाट्सएप्प राशिफल - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |

आज कल लोग सुबह सुबह उठते ही अपने मोबाइल पर आए व्हाट्सएप्प संदेशों पर निगाह डालते हैं ... ऐसे में व्हाट्सएप्प पर राशिफल भी मिल जाएँ तो क्या बात है ... तो लीजिये ... अपना-अपना व्हाट्सएप्प ऱाशिफल देखकर अपने बारे में जान लीजिये ...

मेष
व्हाट्सएप्प के डाटा सही चलेंगे। समुह से संबंध प्रगाढ़ होंगे। समुह से संदेश अर्जित करेंगे। रचनात्मक काम करेंगे। सव निर्मित सन्देशो को प्रसारीत करने का शुभ अवसर मिलेगा

वृषभ
डाउन लोड का ध्यान रखें। किसी सन्देश से समस्या का हल आपके प्रयासों से संभव है। विद्यार्थियों को मन लगाकर व्हाट्सएप्प पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी, उत्साह रहेगा।

मिथुन
व्हाट्सएप्प में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी- बड़ी बात से परेशानी होगी। मोबाईल हेंग होने से मन मे साधारण तनाव रहेगा।

कर्क
व्हाट्सएप्प पर समय सीमित रखें। पारिवारिक समस्या रह सकती है। लोभ-प्रलोभन से बचें। नए विडियो संग्रहित नहीं करें। पुराने सन्देशो का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

सिंह
मोबाईल चार्जिग पक्ष कमजोर रहेगा। व्हाट्सएप्प में समय पर निर्णय नहीं ले पाने से डाटा नुकसान के योग। समुहो से दूर रहें। सन्देश प्राप्ती की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

कन्या
अधिकतर भजे सन्देशो में सफलता मिलेगी। दूसरों के सन्देश भी प्राप्त होगा। राजनेतिक सन्देशो से सावधान रहें। समुह मे मन मुटाव से राहत मिलेगी।

तुला
सभी संमुहो में सुखद, सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। व्यावहारिक संबंधों का लाभ सन्देश प्राप्त करने मे ले पाएंगे। नेट पेक लेने हेतु सोच बदलेगा। संमुहो से लेफ्टा लेफ्टी में स्थायित्व के अवसर बढ़ेंगे।

वृश्चिक
व्हाट्सएप्प से कोई तनाव नही उपजेगा दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। उत्साहवर्धक समाचार आएंगे। सोच-विचार के अनुकूल स्थिति बनेगी। नया मोबाईल क्रय करने के योग बनेंगे।

धनु
व्हाट्सएप्प  में उन्नति की संभावना है।ऐडमिन बनने के चान्स हे . सन्देशो पर संयम रखें। व्यर्थ में परेशानी मोल न लें। स्वयं का सोच, लगन, मेहनत पर विश्वास करें।

मकर
समुह गठन के कार्यों के लिए दिन उत्तम रहने की संभावना है। रुके व धीरे पडे डाटा में गति आएगी। अनजान लोगों को समुह मे न जोडे ।सन्देशो के आवक में सुधार होगा।

कुंभ
व्हाट्सएप्प पर सम्पर्क बढाने के प्रयास सफल होंगे। सन्देशो को भेजने मे नियमितता,व जवाबदारी ही रहेगी। समुह की स्थिति सुधरेगी। कार्य में परिवर्तन से संतोष रहेगा।

मीन
व्हाट्सएप्प पर समस्याओं का हल निकलेगा। यात्रा हो सकती है। वाट्सप से व्यावसायिक मामलों में अनबन हो सकती है। समुह से सुखद समाचार मिलेंगे।
 
सादर आपका 

6 टिप्पणियाँ:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

हा हा बहुत खूब । सुन्दर प्रस्तुति ।

कविता रावत ने कहा…

बहुत सुन्दर सामयिक लेखन-सह सार्थक बुलेटिन प्रस्तुति हेतु आभार!

सु-मन (Suman Kapoor) ने कहा…

:))) ..क्या मस्त बुलेटिन है |

दिगम्बर नासवा ने कहा…

बहुत ज़रूरी है जानना ये राशिफल तो नहीं तो दिन कैसे बीतेगा ... मस्त है .... आभार आज मुझे भी जगह देने के लिए ...

राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा…

इसके साथ-साथ वे फोटो भी जोड़ देते, जिन्हें कई-कई लोगों को भेजने पर मनोकामना पूरी हो जाती है

RITU BANSAL ने कहा…

मेरी रचना 'तुम वो नहीं ',को सम्मान देने के लिए धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार