Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

यह ज़माना भी तो हमारा ही ज़माना है - ब्लॉग बुलेटिन



आज महा शिवरात्रि है ... ब्लॉग बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सब को हार्दिक मंगलकामनाएं !
शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, ख़ुशी की बहार मिले, शिवरात्रि के पावन अवसर पर आपको ज़िन्दगी की एक नई अच्छी शुरुवात मिले!



पिछली बार जब हमने ज़माने की बात की तो सफ़र में साधना जी अपने विचारों संग मिलीं ... तो चलिए उनके विचारों से हम आप सबको अवगत कराते हैं -
----------------------------------------
कौन कहता है यह हमारा ज़माना नहीं है ! शायद ‘हमारा ज़माना’ से लोग उस वक्त को जोड़ कर देखते हैं जब हम अपने जीवन में सबसे अधिक ऊर्जावान होते हैं, घर गृहस्थी की बागडोर हमारे हाथों में होती है, परिवार के बुजुर्गों को हमारी सेवा सहायता की ज़रूरत होती है और बच्चों की शिक्षा दीक्षा, उनके व्यक्तित्व निर्माण और उनकी हर छोटी बड़ी ज़रूरत को पूरा करने की जिम्मेदारी भी हमारी ही होती है ! जैसे ही बच्चे बड़े हो जाते हैं, आत्मनिर्भर हो जाते हैं, अच्छे-अच्छे पदों पर पदासीन हो जाते हैं और हमारी जिम्मेदारियाँ कुछ घट जाती हैं, शारीरिक क्षमताएं भी क्षीण होने लगती हैं और स्वस्थ रहने के लिये दवाओं पर निर्भरता कुछ अधिक बढ़ जाती है तो हमारा ज़माना खत्म हुआ मान लिया जाता है ! लेकिन यह वर्तमान परिदृश्य में सच कहाँ है !
अधिकतर तथाकथित ‘बीते ज़माने के लोग’ आज भी वही सारे कार्य कर रहे हैं जो तब किया करते थे जब उन्हें सुबह मुँह अँधेरे उठ कर बच्चों को स्कूल के लिये तैयार करना होता था और चूल्हे, पत्थर के कोयले या बुरादे की अँगीठी पर उनका टिफिन बनाना होता था ! उनके होमवर्क में उनकी मदद करनी होती थी ! बाज़ार से गृहस्थी का सारा सामान रिक्शों में लाद कर लाना होता था ! घर के बड़े बूढों को भी समय देना होता था और स्वाध्याय कर अपने व्यक्तित्व के विकास के लिये भी प्रयत्नशील रहना होता था ! लेकिन अब हालात बदल गये हैं इसलिये नहीं कि हमारा ज़माना बीत गया वरन इसलिये कि अब पारिवारिक ढाँचे का स्वरुप पहले सा नहीं रहा ! बच्चे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में दूसरे शहरों में रहते हैं ! संयुक्त परिवार टूटे तो एकल परिवार अस्तित्व में आये अब एकल परिवार भी बिखर रहे हैं ! नौकरी के लिये या अपने कैरियर के लिये बच्चे घर से दूर होते जा रहे हैं और वृद्ध माता-पिता अकेले होते जा रहे हैं ! लेकिन ज़माने के साथ तालमेल बनाये रखने के लिये वे भी ताल से ताल मिला कर चल रहे हैं ! निरंतर विकास और तकनीकी अन्वेषणों के साथ नयी नयी चीज़ों के आविष्कार हो रहे हैं जिन्होंने वर्तमान में जीवन शैली को पहले से अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाया है ! चूल्हे, पत्थर के कोयले की अँगीठी की जगह गैस, माइक्रोवेव, और इंडक्शन कुक टॉप ने ले ली है ! रिक्शे और स्कूटर के स्थान पर अब अधिकतर लोग चौपहिया वाहनों का लुत्फ़ उठा रहे हैं ! रेडियो. ग्रामोफोन, ट्रांजिस्टर, टीवी, कैसेट प्लेयर, सी डी प्लेयर का लम्बा रास्ता नापते हुए आज इंटरनेट और आई पौड की तकनीक वजूद में आई है तो तथाकथित ‘बीते ज़माने’ के लोग इन सभी तकनीकों को भी उतने ही उत्साह और आग्रह के साथ सीख रहे हैं, अपना रहे हैं और उनका आनंद भी उठा रहे हैं ! रही बात बाज़ार के मूल्यों की तो मेरे पास अकबर के ज़माने के आँकड़े भी उपलब्ध हैं जब गेहूँ एक रुपये में १८ मन , बढ़िया चावल एक रुपये में १० मन , मूँग की दाल एक रुपये में १८ मन , उड़द की दाल एक रुपये में १६ मन और दूध एक रुपये में ४४ सेर मिलता था ! ज़रा सोचिये आज के बाज़ार भाव से इन आँकड़ों को मिलाया जाये तो क्या आप अनुमान लागा पायेंगे कि बीच में कितने ‘ज़माने’ बीत गये होंगे ? परिवर्तन अवश्यम्भावी है ! संगीत भी हर युग में अत्यंत कर्णप्रिय सुनने के लिये मिला है तो कर्णकटु भी सुनाई पड़ा है ! नूरजहाँ, के एल सहगल, पंकज मलिक, के सी डे, सुरैया, तलत महमूद, लता मंगेशकर, मानना डे, हेमंत कुमार, मुकेश, मोहम्मद रफ़ी, गीता दत्त, आशा भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति, किशोर कुमार के गाने आज भी उतने ही ताज़गी भरे लगते हैं जितने अलका याग्निक, शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, राहत फ़तेह अली खान, मोहित चौहान और अन्य नवोदित कलाकारों के लगते हैं और हम उन्हें भी उतने ही चाव से सुनते हैं तो कैसे कह दें यह ज़माना हमारा नहीं हमारा ज़माना तो बीत गया ! हर युग में तीन पीढियाँ होती हैं ! जब हम बच्चे थे अपने बाबा दादी, नाना नानी के साथ भरपूर जीवन जिया और अपनी सोच समझ को उनकी शिक्षा दीक्षा की छाँह में विकसित होते हुए देखा ! वह युग भी हमारा था ! जब स्वयं माता पिता बने अपने बच्चों को भरपूर प्यार और संस्कार दिये और परिवार के बुजुर्गों की खूब सेवा की वह युग भी हमारा था और आज जब हम खुद नाती पोते वाले हो गये हैं हम आज भी पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं और सक्रिय हैं तो यह युग भी हमारा ही है ! ज़माना तब तक हमारा रहेगा जब तक हम उसे अपनी मुठ्ठी में दबा कर रखेंगे ! जिस दिन हम हार मान कर बैठ जायेंगे हम भी ‘बीते ज़माने’ के लोगों की श्रेणी में आ जायेंगे !

साधना वैद

जाइये मत - पुराने लिंक्स सौगात के रूप में पेश है , मुझे विश्वास है - आप पसंद करेंगे .......



सुमन सिन्हा -

जीवन में practical होना पड़ता है


ऋता शेखर ' मधु '

प्रवीण पाण्डेय -

स्वर्ग


और एक शुरुआत सरस जी की ... उनके हिस्से की धूप से उनकी

रविवार, 19 फ़रवरी 2012

सही ज़वाब देने वाला मास्टर ब्लॉगर माना जाएगा - ब्लॉग बुलेटिन

हफ्ते से ज़्यादा होने लगा है रातों की नींद, दिन का चैन गायब है. अपने नियंत्रण वाली वेबसाईट्स पर हैकर्स के जबरदस्त हमले से उत्त्पन्न तनाव कम करने में कुछ खबरों ने बहुत मदद की. अमेरिकी खुफिया एजेंसी सी आई ए की वेबसाईट हैक हो गई, भारत की बोर्डर सिक्योरटी फोर्स की वेबसाईट हैक, ममता बैनर्जी वाली तृणमूल कॉंग्रेस की वेबसाईट हैक, माइक्रोसोफ्ट की वेबसाईट हैक, सिक्ख समुदाय कल्याण वाली वेबसाईट हैक, आंध्र प्रदेश सरकार की बजट वेबसाईट सहित 26 विभागों की वेबसाईट हैक!

किस्सा यह कि एक साथ 20 हजार वेबसाइट्स हैक करने का दावा है पिछले दो चार दिनों में . उधर रेडियो रूस ने खबर दी कि भारत में रूसी दूतावास की वेबसाइट को हैक किया गया, इधर बीबीसी ने खबर दी कि कुछ संगठनों ने धमकी दी है कि आने वाले दिनों में वे भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज सहित कई अन्य सरकारी वेबसाइट भी हैक कर लेंगे.

तब लगा कि यार, अपन किस खेत की गाजर मूली हैं :-)  भिड़े हुए है अब भी इन हैकर्स से अकेले ही!! गुरू मंत्र बहुत काम आ रहा "सवा लाख से एक लड़ाऊँ..."


इन्ही तनावों के बीच ब्लॉग जगत पर निगाह पडती रही . दो जगह कुछ अधिक तवज्जो गई महफूज अली के विचारों वाला लेख महिलायें सावधान और मनीषा पांडे का इंडिया टुडे में लिखा गया लेख हिंदी ब्लॉगिंग के दुश्मन कौन?. दोनों लेखों से बड़ी कसमसाहट हुई. ये कोई बात हुई एकतरफ़ा पोस्ट लिखी जाए और महिलाओं को सावधान किया जाए कि इस प्रकार के पुरुषों की पहचान कैसे की जाए और इनसे कैसे बचा जाए? पुरुषों को सावधान कराती पोस्ट आए तो कुछ कहें :-)  या फिर हिन्दी ब्लॉग की दुनिया में ठहराव आ गया है, सबसे ज़्यादा चर्चित/ पढ़े जाने वाले ब्लॉग पर 200 -300  हिट्स होते हैं प्रतिदिन! जबकि कई ऐसे ब्लॉग हैं जहां रोजाना हज़ारों हिट्स हैं. और हिंदी ब्लॉगों की संख्या भी 30,000  बताई गई जबकि यह केवल एक कोरा अनुमान है.

मन किया कि इस बार कुछ ब्लॉग्स की बातें करते हुए पहेली जैसा पूछा जाए कि बतायो इन सभी ब्लॉग लेखों पर कौन सी बात एक जैसी है? ये सभी ब्लॉग लेख पिछले सप्ताह नज़र से गुजरे हैं

अब देखिए ना! राकेश खैरालिया और लख्मी चंद कोहली कई तरह के संवाद को लेकर एक शहर में  शिरक़त कर रहे. वहीं लिखा दिखा कि ये ख़त मैं तुम्हे जहर खाने से एक घंटा पहले लिख रही हूँ। अगर जहर नही खा पाई तो घर से भाग जाऊंगी. अम्मा तुमने एक ही टाइम मे वो सब कैसे पी लिया जो इस छोटी सी जहर की शीशी से भी ज्यादा जहरीला था...  तुम जवान दिखती थी ...तो तुम्हारी जवानी की शक्ल में मैं होती थी। तुम जो जो बताती जाती लगता जाता कि वो सब मैं कर रही हूँ या मेरे साथ ही हो रहा है। मैं तुम्हारी कही हर बात मे, रात मे, कहानी मे सब कुछ करती जाती थी... आखिर हमारे बीच में 30 साल का गेप मिनटों मे भर जाने का एक यही तो रास्ता था।

एक और प्रेमचंद महाशय का कहना है कि मैं खूब घबराया. इस प्रकार के मैसेज के लिये तो तैयार ही नहीं था. सो घबरा कर पत्नी को आवाज़ दे दी. पत्नी कम्प्यूटर वगैरह नहीं चलाती पर कभी कभार उसे फेसबुक दिखा कर बताता रहता हूँ कि मेरे अब नौ सौ बाईस फेसबुक मित्र बन गए हैं. पत्नी को अच्छी नहीं लगती यह बात. कहती है अता न पता बस आप दोस्त बनाते जा रहे हो. लेखकों लेखिकाओं की तो बात और है, पर कभी कोई अजनबी नुक्सान पहुंचा दे तो? पत्नी हक्की बक्की से खड़ी थी, बोली – ‘काट दो इस आदमी का नाम, अपने फ्रेंड सर्किल से. फिर और दोस्त न बनाओ, सहजवाला का पन्ना पर लिखा गया है कि आप का फोन नंबर इस घटिया आदमी को कैसे पता चला

मजे की बात यह भी हुई कि  कठफोड़वा अपने गांव में वह टावर देखकर सोच में पड़ गया कि आखिर इस उजाड़ और सूखे गांव में मोबाइल कंपनियों को क्या मिलेगा। लेकिन कुछ देर बाद ही पता चल गया कि गांव में मोबाइल क्रांति की वजह मोबाइल टावर ही था। युवाओं के बीच अब अधिकतर बातें मोबाइल को लेकर ही होती हैं। मसलन, तेरा कौन सी कंपनी का फोन है, कैमरा है क्या, कितनी मेमरी है, कौन-कौन से गाने हैं आदि। जब से मोबाइल टावर लगा है,  कुछ मां-बाप ने कर्जा लेकर बच्चों को मोबाइल दिलवाया है। मोबाइल टावर के लिए अलग से बिजली की लाइन पहुंची थी। गांव के घरों में भले ही अंधेरा हो लेकिन टावर की बिजली की खुराक में कमी नहीं आने दी गई थी।

यह बात तो बिलकुल सही लगी कि  जो मजा चोरी से अपनी पसंद से तोडकर गन्ना खाने में है, वो पूछकर लेने में तो बिल्कुल भी नही। यही सोचकर अंकुर दत्त  और उनका छोटा भाई दूसरे गांव के गन्ने के खेत में घुस चुके थे। ललचाई नजरों से कईंयों गन्ने की   खोज बीन में जंगल की गहराईयों में उतरते चले गये। भगवान कसम !  दोनों ही भूल चुके थे कि आगे जाना बिल्कुल भी खतरे से खाली न होगा।   खोजते हुए बस दो ही कदम बमुश्किल चले होंगें हमे अपने आस-पास कुछ सुगबुगाहट महसूस हुई। फिर लगा जैसे किसी शेर ने डकार भरी हो। सांसें जस की तस थम गई। शरीर में रक्त की गति करीब दस गुनी हो गई थी। अगले ही पल महसूस हुआ कि उस विशालकाय प्राणी ने एक करवट बदली है

टेलीविजन में लव स्टोरीज दर्शकों को बेहद पसंद आती रही है. ऐसी कई प्रेम कहानियां भी हैं, जो शादी के बाद रंग लाती हैं. ऐसी प्रेम कहानियां परदे पर इसलिए बेहतरीन लगती है, क्योंकि इन प्रेम कहानियों में दो लोगों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है और उनकी बीच एक अलग तरह की झिझक रहती है, जो परदे पर बेहतरीन लगती है. ऐसी कहानियां इसलिए भी सफल होती हैं क्योंकि ऐसी कहानियों में एक दूसरे को समझने में ही कई साल लग जाते हैं. साथ ही अपने जीवनसाथी से वैसी आशाएं नहीं रहतीं. जितनी लव अरेंज में होती है. यह अनुख्यान यहाँ पढ़ा जा सकता है 

एक अलग मुद्दे की बात हो तो  बाजार अब मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने पर आमादा है, अमुक चीजें खरीदो नहीं तो आपको जीने का हक ही नहीं है या अमुक चीज नहीं होने पर आपका तो जीना ही बेकार है। आंखें बंद करके सोचिये कि आपके पिता या दादाजी के जमाने में हमारे घरों में एक रेडियो हुआ करता था,  जो प्रायः अगली पीढ़ी को चालू हालत में प्राप्त होता था। वह हमारी पैतृक संपत्ति होती थी, जिसकी कीमत बहुत अधिक नहीं थी लेकिन वह हमारी भावनाओं से जुड़ी थी। बदलते हालातों में देखिये कि गरीब से गरीब आदमी भी बहुत हुआ तो छः महिने या साल भर में अपना मोबाइल हैण्ड सैट बदल ही लेता है। सबसे अधिक बुरे हालात भारत के मध्यम वर्ग के होने लगे हैं क्योंकि वही वर्ग आज बाजार के निशाने पर है। भई, पुंगीबाज का तो यही कहना है.आओ मुझमें समां जाओ, मुझसे प्यार करो और बर्बाद हो जाओ... 


एक बार संध्या ने पीछे घूमकर देखा या उस बच्चे की घूरती हुई आंखों ने बरबस ही पलटने पर मजबूर किया। पहले जो बच्च याचक नजर आ रहा था अब वह कुछ उग्र था। उसने हिकारत भरी नजरों देखा और कुछ गालियों जैसा ही दिया।  पानी पीने के लिए बोतल खोली तो अब लगता है कि मेरी व्हिसलरी पर उस बच्चे का घूरना सही था। मेरा गुनाह था कि उस भूखे बच्चे के सामने मैंने 15 रुपए उस पानी में बहाए, जिसे मैं हैंडपम्प से मुफ्त में पा सकती थी। उस बच्चे के घूरने का मतलब था कि उसकी या यों कहें कि भूखे बच्चों की अदालत में मैं गुनहगार हूं। और अब मैं उस गुनाह को कबूल करती हूं। संध्या का यह गुनाह कबूलना उनके ब्लॉग पर देखा जा सकता है

ब्लॉग तो और भी बहुत हैं बताने को लेकिन चलिए अब आप बताईए कि ऊपर बताए गए ब्लॉग लेखों में ऎसी कौन सी दो बातें हैं जो सभी ब्लॉगों पर लागू होती हैं. दोनों सही ज़वाब देने वाला मास्टर ब्लॉगर माना जाएगा और एक सही ज़वाब देने वाला जागरूक ब्लॉगर माना जा सकता है. एक भी सही ज़वाब ना आया तो ब्लॉगर तो है ही वो :-)

सही ज़वाब मिलेगें ठीक 24  घंटे बाद इसी पोस्ट पर.
अपडेट @ 20  फरवरी संध्या 07 :40
और सही ज़वाब (जो मेरी ओर से सोच रखे गए थे) हैं:
  1. इस पोस्ट के प्रकाशित होते तक उपरोक्त लिंक्स पर एक भी (प्रकाशित) टिप्पणी नहीं थी
  2. इन ब्लौग पोस्टों के लेखकों से ना तो मेरा परिचय है और ना ही किसी भी तरह का संवाद संबंध!  
इस लिहाज़ से एकमात्र सही उत्तर मिला अजय कुमार झा जी का. सही मायने में जागरूक ब्लौगर जिन्होंने समय दिया उत्तर तलाशने में 

हालांकि दूसरा उत्तर भी तार्किक तौर पर सही माना जा सकता है लेकिन यह तो कोई नियम या शर्त नहीं है कि ब्लॉगर वही होगा जो हर 24  घंटे में एक पोस्ट लिखे ही लिखे :-)

वैसे इस बीच एक रोचक परिस्थिति भी बनी कि इंगित की गई सभी लिंक्स पर जितनी भी नई टिप्पणियाँ आईं वे सभी महिलायों की थी, पुरूषों की ओर से एक भी टिप्पणी नहीं. अब इसका कोई निष्कर्ष ?

और हाँ!
यह निजी विचार जब शब्दों में ढाले जा रहे थे तो छींटे और बौछारों के बीच एक निराशा दिखी कि कोई एग्रीगेटर ही नहीं है अब. बड़ी हैरानी हुई कि डेढ़ दर्जन से अधिक हिन्दी ब्लॉग एग्रीगेटरों की जानकारी देती एक पोस्ट ब्लॉग पढ़ने के लिए एग्रीगेटर तलाश रहे हैं आप? इधर देख लीजिए शायद निगाह से नहीं गुजरी है अभी

लेखागार