Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2015

परमाणु शक्ति राष्ट्र, करवा का व्रत और ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |

डा. होमी जहांगीर भाभा (१९०९-१९६६)
डा. होमी जहांगीर भाभा (30 अक्टूबर, 1909 - 24 जनवरी, 1966) भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक और स्वप्नदृष्टा थे जिन्होंने भारत के परमाणु उर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्होने मुट्ठी भर वैज्ञानिकों की सहायता से मार्च 1944 में नाभिकीय उर्जा पर अनुसन्धान आरम्भ किया। उन्होंने नाभिकीय विज्ञान में तब कार्य आरम्भ किया जब अविछिन्न शृंखला अभिक्रिया का ज्ञान नहीं के बराबर था और नाभिकीय उर्जा से विद्युत उत्पादन की कल्पना को कोई मानने को तैयार नहीं था। उन्हें 'आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम' भी कहा जाता है। भाभा का जन्म मुम्बई के एक सभ्रांत पारसी परिवार में हुआ था। उनकी कीर्ति सारे संसार में फैली। भारत वापस आने पर उन्होंने अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाया। भारत को परमाणु शक्ति बनाने के मिशन में प्रथम पग के तौर पर उन्होंने 1945 में मूलभूत विज्ञान में उत्कृष्टता के केंद्र टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआइएफआर) की स्थापना की। डा. भाभा एक कुशल वैज्ञानिक और प्रतिबद्ध इंजीनियर होने के साथ-साथ एक समर्पित वास्तुशिल्पी, सतर्क नियोजक, एवं निपुण कार्यकारी थे। वे ललित कला व संगीत के उत्कृष्ट प्रेमी तथा लोकोपकारी थे। 1947 में भारत सरकार द्वारा गठित परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम अध्यक्ष नियुक्त हुए। १९५३ में जेनेवा में अनुष्ठित विश्व परमाणुविक वैज्ञानिकों के महासम्मेलन में उन्होंने सभापतित्व किया। भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक का २४ जनवरी सन १९६६ को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। और अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें

भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डा. होमी जहांगीर भाभा की १०६ वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉग बुलेटिन टीम और पूरे हिन्दी ब्लॉग जगत की ओर से हम सब उनको शत शत नमन करते हैं |

सादर आपका
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

करवाचौथ, करवा के गडुवे और सींके

करवा चौथ के बहाने...

लघुकथा-कितना भूसा कितने मोती

करवा चौथ के पावन-पर्व पर

रविन्‍द्रनाथ टैगोर की कहानी - काबुलीवाला

मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव क्यों?

मणियों की घाटी "मनिकरण"

करवा चौथ का चाँद

हाँ मै व्रत रखती हूँ..

दो सहेलियां !!!

प्रयाग के घाट

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~


आप सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं !!!

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!! 

6 टिप्पणियाँ:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं । सुंदर प्रस्तुति ।

Archana Chaoji ने कहा…

डॉक्टर भाभा के बारे में विस्तृत जानकारी पढ़कर अच्छा लगा ..... और लिक्न्स भी देख रही हू ....

कविता रावत ने कहा…

डॉक्टर भाभा जी के बारे में बहुत बढ़िया जानकारी ...नमन!
बहुत बढ़िया बुलेटिन प्रस्तुति
आभार!

androidpolicy ने कहा…

ब्लॉग बुलेटिन से सहारे दो सहेलियां कविता को लोगो तक पहुंचाने के लिए ब्लॉग बुलेटिन को सादर आभार |

Anita ने कहा…

ब्लॉग बुलेटिन का आज का अंक पठनीय व रोचक और ज्ञान वर्धक है. सुंदर सूत्रों में मुझे भी शामिल करने के लिए आभार

शिवम् मिश्रा ने कहा…

आप सब का बहुत बहुत आभार |

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार