Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

१०१ नॉट आउट - जोहरा सहगल - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !

प्रसिद्ध नृत्यांगना और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जोहरा सहगल आज यानि 27 अप्रैल 2013  को 101 साल की हो गई ।

जोहरा का असली नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताजुल्ला खान है। उनका जन्म 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रोहिल्ला पठान परिवार में हुआ। वह मुमताजुल्ला खान और नातीक बेगम की सात में से तीसरी संतान हैं। हालांकि जोहरा का पालन-पोषण सुन्नी मुस्लिम परंपराओं में हुआ, लेकिन वह बचपन से ही विद्रोह मानसिकता की थीं।
लाहौर से स्कूली शिक्षा और स्नातक करने के बाद जोहरा अपने मामा के साथ जर्मनी चली गई। वहां उन्होंने खुद को बुर्के से आजाद कर लिया और संगीत की शिक्षा ली। वर्ष 1935 में जोहरा जाने-माने नर्तक उदय शंकर से मिलीं और उनके डांस ग्रुप का हिस्सा बन कर पूरी दुनिया घूमीं।
1940 में अल्मोड़ा स्थित शंकर के स्कूल में नृत्य की शिक्षा देने के साथ ही उनकी मुलाकात कामेश्वर से हुई, जिनसे जोहरा ने 1942 में शादी की। फिर उन्होंने मुंबई आकर पृथ्वी थियेटर में नृत्य निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया, जहां वह अपनी सख्त मिजाजी के लिए जानी जाती थीं। यहीं से उनका फिल्मों का सफर भी शुरू हो गया। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम, कभी खुशी कभी कम, चीनी कम जैसे कई फिल्मों में काम किया।
फिल्मी सफर की दास्तान
-वर्ष 1945 में पृथ्वी थियेटर में 400 रुपये मासिक वेतन पर काम शुरू किया। इसी दौरान इप्टा ग्रुप में शामिल हुई।



-वर्ष 1946 में ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में धरती के लाल और चेतन आनंद की फिल्म नीचा सागर में काम किया।
-धरती के लाल भारत की पहली फिल्म थी, जिसे कान फिल्म समारोह में गोल्डन पाम पुरस्कार मिला।
-मुंबई में जोहरा ने इब्राहीम अल्काजी के प्रसिद्ध नाटक दिन के अंधेरे में बेगम कुदसिया की भूमिका निभाई।
-गुरुदत्त की वर्ष 1951 में आई फिल्म बाजी तथा राजकपूर की फिल्म आवारा के प्रसिद्ध स्वप्न गीत की कोरियोग्राफी भी की।
-1964 में बीबीसी पर रुडयार्ड किपलिंग की कहानी में काम करने के साथ ही 1976-77 में बीबीसी की टेलीविजन श्रृंखला पड़ोसी नेबर्स की 26 कडि़यों में प्रस्तोता की भूमिका निभाई।
 
जोहरा सहगल जी के फिल्मी सफर की जानकारी के लिए पढ़ें :-  
 

पूरे हिन्दी ब्लॉग जगत और पूरी ब्लॉग बुलेटिन टीम की ओर से जोहरा सहगल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें ! यही दुआ है कि भगवान इनको और लंबी उम्र दे.. चरण स्पर्श जोहरा जी !!

सादर आपका 


===============================

आया

'इक शब..'

मात्र देह नहीं है नारी .. 2

प्रकृति का नियम

दिल की कशिश

सीबीआई का हलफनामा है या सरकारी दबाव का कबूलनामा !!

तेरे नां दी इक बूँद

अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो

"धरा बचायें: हाइकू"

चिड़िया

पुरुष की नकारात्मक प्रवृत्ति का शिकार अंततः एक स्त्री ही बनती है- एक अवलोकन

भारत में लोकतंत्र है अथवा तुष्टिकरण-तंत्र ?

तुम इतना भी नहीं समझते ?----

आज ही के दिन...

चोट, स्टिच और कविता

===============================

अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!

19 टिप्पणियाँ:

विभा रानी श्रीवास्तव ने कहा…

जोहरा सहगल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें !

महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा…

बढिया

Anupama Tripathi ने कहा…

जोहरा सहगल जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें .....बहुत अच्छा लगा उनके विषय में पढकर ...सुरुचिपूर्ण ढंग से तैयार किया गया बुलेटिन ...शिवम भाई ...!!

Sushil Bakliwal ने कहा…

जोहरा सहगल जी के जीवन से जुडी विस्तृत जानकारी अच्छी लगी, ईश्वर उनके स्वस्थ जीवन के इस क्रम को लम्बे समय तक बनाये रखे । हमारे जीवन के उल्लेखनीय दिन को भी यहाँ अन्य पाठक मित्रों से साझा करवाने हेतु आभार सहित...

चला बिहारी ब्लॉगर बनने ने कहा…

जीती रहो दादी अम्मा!!

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

बहुत सुन्दर सूत्र।

पूरण खण्डेलवाल ने कहा…

सुन्दर सूत्रों से सज्जा बुलेटिन !!
आभार !!

अरुणा ने कहा…

फिल्म जगत की इस युवा अभिनेत्री को मेरा नमन .........

जन्म दिन की अनेक शुभकामनाएं जोहरा जी .......सुन्दर संयोजन

http://anusamvedna.blogspot.com ने कहा…

जोहरा सहगल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें !

Maheshwari kaneri ने कहा…

सुन्दर बुलेटिन !.सुन्दर संयोजन

ZEAL ने कहा…

Shivam Mishra ji ...Thank you Sir.

Sadhana Vaid ने कहा…

जोहरा सहगल जी के बारे में बड़ी अच्छी जानकारी दी शिवम जी ! उन्हें सफल शतक बनाने के लिये और उसके ऊपर एक नये शतक की पहला रन बना कर नई शुरुआत करने के लिये हार्दिक बधाइयाँ एवँ शुभकामनायें ! उनका सफर इसी तरह खुशगवार चलता रहे यही मंगल कामना है ! बुलेटिन के सभी लिंक्स बहुत अच्छे हैं !

Aditi Poonam ने कहा…

जोहरा जी जन्म दिन की शुभ कामनाएं .....
सुंदर सूत्र .....बढ़िया बुलेटिन...

ANULATA RAJ NAIR ने कहा…

काश कि जोहरा जी जैसी जिंदगी हमें भी मिले....
बड़े काम बाकी हैं:-)

हमारी पोस्ट शामिल करने का शुक्रिया शिवम्.
लिंक्स अब देखती हूँ
अनु

Dr. sandhya tiwari ने कहा…

जोहरा सहगल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें ! बहुत सुन्दर सूत्र।

Tamasha-E-Zindagi ने कहा…

जोहरा सहगल जी के जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें | बढ़िया बुलेटिन | आभार

priyankaabhilaashi ने कहा…

धन्यवाद ब्लॉग बुलेटिन जी..
आभारी हूँ..

Asha Lata Saxena ने कहा…

जोहरा जी को जन्म दिन पर हार्दिक बधाई |
बढ़िया सूत्र दिए हैं |
आशा

Rajendra kumar ने कहा…

जोहरा सहगल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें,सार्थक आलेख के साथ उम्दा लिंक्स.

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार